साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2025
साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2025
हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को उनके सम्मोहक और दूरदर्शी कृति के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2025 दिया गया है, जो सर्वनाशकारी आतंक के बीच, कला की शक्ति की पुष्टि करता है ।
उन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 12 लाख अमरीकी डॉलर मिलेंगे।
नोबेल पुरस्कार कुल 6 क्षेत्रों मे दिए जाते है।
पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र (अर्थशास्त्र में स्मारक पुरस्कार 1968 में जोड़ा गया) के क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत साल 1901 में हुई थी। अल्फ्रेड नोबेल 1833 में जन्मे स्टॉकहोम, स्वीडन के निवासी थे, जिनके नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है ।
साहित्य का पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में फ्रांसीसी कवि और निबंधकार सुली प्रुधोम (1839-1907) को दिया गया था।
स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति द्वारा अब तक कुल 121 विजेताओं को साहित्य के क्षेत्र में यह पुरस्कार 117 बार प्रदान किया जा चुका है।