समाजशास्त्र का अर्थ प्रकृति क्षेत्र

समाजशास्त्र सामाजिक संबंधों के विषय में है,यह कथन है ?
उतर – मैकाइवर एवं पेज का

समाजशास्त्र के विशेषात्मक सम्प्रदाय से सम्बन्धित हैं ?
उतर – टॉनीज़

'स्वरूपात्मक समाजशास्त्र' की अवधारणा दी ?
उतर – जॉर्ज सिमेल ने

समाजशास्त्र के विषय क्षेत्र से सम्बन्धित कितने सम्प्रदाय हैं ?
उतर – दो

समाजशास्त्री जो शिकागो स्कूल से सम्बद्ध है ?
उतर – ए. स्माल

औद्योगिक समाजशास्त्र का अभ्युदय सम्बन्धित है ?
उतर – वैज्ञानिक प्रबन्ध सिद्धांत के साथ

समाजशास्त्र एक अमूर्त सैद्धांतिक विज्ञान है, यह कथन-
उतर – सही है

ऑगस्त कॉम्ट द्वारा 'समाजशास्त्र' नाम दिया गया ?
उतर – वर्ष 1838 में

समाजशास्त्र की विषयवस्तु को सामाजिक स्वरूपशास्त्र, सामाजिक शरीर क्रियाविज्ञान एवं सामान्य समाजशास्त्र में विभक्त किया है ?
उतर – दुर्खीम ने

समाजशास्त्र के क्षेत्र में "नियमहीनता" की अवधारणा का प्रयोग किन विद्वानों किया है- दुर्खीम एवं मर्टन

समाजशास्त्र के पूर्व इतिहास से संबंधित नहीं है ?
उतर – औद्योगिक क्रांति

समाजशास्त्र के उद्भव के बौद्धिक स्रोत माने जाते हैं ?
उतर – 1.इतिहास का दर्शन 2.सामाजिक सर्वेक्षण

समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य का केन्द्र बिन्दु है ?
उतर – व्यक्तियों के मध्य सम्बन्धों के प्रतिमान

वह देश जिसमें समाजशास्त्र (Sociology) शब्द का प्रतिपादन हुआ ?
उतर – फ्रांस

समाजशास्त्र का वह उपागम जो 'सामाजिक व्यवस्था' से सम्बन्धित है ?
उतर – प्रकार्यात्मक

समाजशास्त्र का शाब्दिक अर्थ है ?
उतर – समाज का विज्ञान

समाजशास्त्र के उद्भव का प्रमुख कारक नहीं है ?
उतर – वैश्वीकरण

समाजशास्त्र के संस्थापक हैं ?
उतर – ऑगस्त कॉम्ट

1876 में अमेरिका की येल विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र का अध्ययन किसके निर्देशन में आरम्भ किया गया ?
 उतर – जी. समनर

ग्रामीण समाजशास्त्र की उत्पत्ति सबसे पहले हुई ?
उतर – अमेरिका में

किसी सामाजिक अध्ययन में आवश्यक है ?
उतर – अध्ययन क्षेत्र और निदर्श

समाजशास्त्र का अध्ययन भारत में सर्वप्रथम प्रारम्भ हुआ ?
उतर – मुम्बई में

समाजशास्त्र की विषय-वस्तु की रूपरेखा को प्रस्तुत किया है ?
उतर – एलेक्स इंकलेस ने

वॉन वीज़ के अनुसार समाजशास्त्र की विषय-वस्तु का एकमात्र वास्तविक आधार है ?
उतर – सामाजिक सम्बन्ध

समाजशास्त्र के प्रादुर्भाव के लिए मुख्य घटना जिम्मेदार हैं ?
1. फ्रांस की राज्यक्रान्ति
2. औद्योगिक क्रांति

समाजशास्त्र अध्ययन है ?
उतर – समाज का

वर्तमान समय में समाजशास्त्र के वैज्ञानिक अध्ययन की परिपक्वता एवं उसकी लोकप्रियता में सर्वाधिक योगदान है-
उतर – अमेरिका का

समाजशास्त्र का जन्म से पूर्व नाम था ?
उतर- सामाजिक भौतिकी

समाजशास्त्र शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, सोशियस और लोगोस। ये शब्द क्रमशः सम्बन्धित हैं-
उतर – लैटिन और ग्रीक भाषा से

समाजशास्त्र को 'अमेरिकन साइंस' कहा जाता है क्योंकि अमेरिका में हुआ था समाजशास्त्र का-
उतर – सर्वाधिक विकास

समाजशास्त्र की उपयोगिता है-
समाज-विषयक वैज्ञानिक ज्ञान में अभिवृद्धि

सामाजिकी यहाँ प्रकट हुई-
उतर – यूरोप

सी. राइट मिल्स के अनुसार समाजशास्त्र है-
उतर – एक शिल्प

सामाजिक आकृति-विज्ञान, सामाजिक शरीरशास्त्र (संरचना) एवं सामान्य समाजशास्त्र के रूप में किसने समाजशास्त्र की विषय-वस्तु को बाँटा है।
उतर- इमाइल दुर्खीम

समाजशास्त्र का उद्भव मूलतः दार्शनिक अभिलाषा है-
1. मानवीय इतिहास की प्रगति का लेखांकन
2. 19वीं शताब्दी में यूरोप के सामाजिक संकट की व्याख्या करना
भारत में समाजशास्त्र के अभ्युदय के सामाजिक पृष्ठभूमि है- 1. भारत में सामाजिक विचार की विरासत
2. ब्रिटिश शासन के आगमन पर भारत की सामाजिक-आर्थिक स्थिति
3. भारतीय समाज की पश्चिमी समझ के बारे में भारतीय मनीषियों की बौद्धिक प्रक्रिया

मानव समाज के वैज्ञानिक अध्ययन के लिए 'सोशियोलॉजी' शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया था?
उतर- अगस्त कॉम्टे ने

वह विचारक जिसने 'समाजशास्त्र' के स्थान पर 'इथोलॉजी' शब्द प्रयुक्त करने का सुझाव दिया था?
उतर- जॉन स्टुअर्ट मिल

बीरस्टीड के अनुसार, समाजशास्त्र की विशेषता नहीं है ?
उतर- यह एक व्यावहारिक विज्ञान है

टी. बी. बोटोमोर के अनुसार समाजशास्त्र तीन सोपानों से बना है। ये तीन सोपान हैं?
उतर- विश्वकोषीय, उ‌द्विकासीय, प्रत्यक्ष विज्ञान

दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में समाज विज्ञान का अधिष्ठाता उदाहरण है- उतर- पदानुषंग अवधारणा का

बम्बई (मुंबई) विश्वविद्यालय के प्रथम भारतीय आचार्य थे-
उतर- जी. एस. घुर्ये

'भारतीय समाज का आनुभविक समाजशास्त्र' सम्भव नहीं है। यह तर्क दिया है-
उतर- ए. के. सरन ने

"समाजशास्त्र सामूहिक प्रतिनिधानों का विज्ञान है"। यह कथन है-
उतर- दुर्खीम का

समाजशास्त्र को 'सभी विज्ञानों की महारानी' कहा है-
ऑगस्त कॉम्ट ने

समाजशास्त्री आधुनिक समाज के पुजारी हैं।" यह कथन है-
ऑगस्त कॉम्ट का

समाजशास्त्र नाम दो भाषाओं की एक अवैध संतान है। यह मत है-
उतर- जे.एस. मिल का

"समाजशास्त्र सामाजिक संबंधों के स्वरूपों का अध्ययन है।" उक्त कथन है-
उतर- जी. सिमेल का

"समाजशास्त्र, समाजशास्त्रीय अभिकल्पना एवं शिल्पकारिता का विषय है।" यह विचार प्रतिपादित है-
उतर- मिल्स द्वारा

"समाजशास्त्र सामाजिक जीवन का वैज्ञानिक अध्ययन है।" यह कथन है-
उतर- ऑगबर्न का


"समाजशास्त्र समाज का विज्ञान है।" यह परिभाषा है-
उतर- एल. एफ. वार्ड की

"समाजशास्त्र व्यक्तियों के पारस्परिक सम्बन्धों, उनके एक दूसरे के प्रति आचरण और सम्पर्क तथा उन मापदण्डों का अध्ययन है जिनके द्वारा वे अपने सम्बन्धों को नियमित करते हैं" कथन है-
उतर- एच.पी. फेयरचाइल्ड का

समाजशास्त्र अन्य सामाजिक विज्ञानों की बहन के समान है-

'समाजशास्त्र' मानव सम्बन्धों के वैज्ञानिक शाखा के रूप में से परिभाषित कर सकता है।' यह परिभाषा प्रतिपादित की है- जे. एफ. क्यूबर ने

"समाजशास्त्र को तो एक विशिष्ट विज्ञान के रूप में मानसिक सम्बन्धों के स्वरूपों का अध्ययन करना चाहिए।" यह कथन है- वीरकान्त का

चाहे हम स्थिर सामाजिक तथ्यों का अथवा परिवर्तनशील तथ्यों का अध्ययन कर रहे हों हमारा वास्तविक लक्ष्य तो सामाजिक सम्बन्धों के एक विशेष स्वरूप का अध्ययन करना ही होता है।"
समाजशास्त्र की विषय सामग्री के सम्बन्ध में यह विचार रखने वाले विद्वान हैं-

"राजनीतिक क्षेत्र से ही समाजशास्त्र की उत्पत्ति हुई है।" यह कथन है-

"समाजशास्त्र मानव मस्तिष्क की अन्तःक्रियाओं का अध्ययन है।" यह कथन है-
प्रो. मैकी
गिन्सबर्ग का
हॉबहाउस का

'समाजशास्त्र एक पद्धतिविज्ञान है' यह कथन है- 
उतर- मैक्स वेबर का

"समाजशास्त्र सामाजिक समूहों का अध्ययन है" यह कहा है- एच.एम. जॉनसन ने

समाजशास्त्र सामाजिक समूहों का विज्ञान है। यह मत है-
जॉनसन का

समाजशास्त्र सामूहिक व्यवहारों का विज्ञान है" यह कथन है- 
पार्क और बर्गेस का

हम एक गिलास को उसके बदले बिना शराब, पानी या शक्कर से भर सकते हैं, परन्तु मैं एक ऐसी सामाजिक संस्था की कल्पना भी नहीं कर सकता जिसका स्वरुप सदस्यों के बदलने पर भी न बदले।" यह कथन है- सोरोकिन का

समाजशास्त्र समाज का या सामाजिक घटनाओं का विज्ञान है" यह विचार है- लेस्टर एफ. वार्ड का

समाजशास्त्र सामाजिक- सांस्कृतिक घटनाओं का सामान्यीकरण मूलक विज्ञान है। यह व्यक्त किया- सोरोकिन ने

समाजशास्त्र की परिभाषा सामूहिक प्रतिनिधित्व के क्रमबद्ध अध्ययन के रूप में दी है- इमाइल दुर्खीम ने

समाजशास्त्र सामाजिक कार्य को समझने का विज्ञान है।" यह कथन है- मैक्स वेबर का

समाजशास्त्र एक ऐसा शास्त्र है, जिसमें सामाजिक कृत्य की व्याख्यात्मक समझ का प्रयास किया जाता है।" इस रूप में समाजशास्त्र की परिभाषा दी है- मैक्स वेबर ने

समाजशास्त्र सामाजिक क्रिया का विस्तृत विज्ञान है। यह विचार है- मैक्स वेबर का

समाजशास्त्र को समाजिक क्रिया की व्याख्यात्मक समझ के रूप में परिभाषित किया है- मैक्स वेबर ने

समाजशास्त्र के दिल्ली स्कूल से सम्बन्धित हैं-
प्रोफेसर ए.एम. शाह

समाजशास्त्र की एक परिप्रेक्ष्य द्वारा पहचान है जो को पूर्व भूमि में रखता है- सामाजिक अंतः क्रिया

एक समाजशास्त्री की मूलतः रूचि इसमें होती है कि- व्यक्ति एक-दूसरे को किस प्रकार से प्रभावित करते हैं

उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम समाजशास्त्र का अध्यापन एवं शोध प्रारम्भ हुआ- लखनऊ विश्वविद्यालय में

समाज विज्ञानों के विकास में समाजशास्त्र के बारे में सही कथन है- क्रम से यह सबके बाद विकसित हुआ 

समाजशास्त्र के विकास का आधार है- राजनीतिक दर्शन

समाजशास्त्र की परिभाषा हेतु एलेक्स इंकेल्स द्वारा विवेचित तीन पथों में सम्मिलित नहीं है- आलोचनात्मक पथ

भारत में समाजशास्त्र के विचार का वास्तविक दौर प्रारम्भ हुआ-
उतर – 1952 से

वर्ष 1919 में मुम्बई विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति हुई- सर पैट्रिक गेडिस की

यूरोप तथा यू. एस. ए. में समाजशास्त्र के सुस्थापित होने के उपरान्त यह भारत में संस्थानिक स्तर पर प्रयोग में लाया गया। वह वर्ष जिसमें समाजशास्त्र औपचारिक/संस्थानिक स्तर पर प्रयोग में लाया गया-
उतर – 1919

समाज विचारकों ने समाजशास्त्र के विकास में योगदान किया है। इन
 समाज विचारकों का काल क्रमानुसार क्रम है- 
उतर – ऑगस्त कॉम्ट, कार्ल मार्क्स, जॉर्ज सिमेल, टालकॉट पारसन्स

समाजशास्त्र के व्यवहारिक स्कूल के विकास में समाजशास्त्रियों के योगदान के आधार पर उनका क्रम है ?
उतर – ऑगस्त कॉम्ट, हर्बर्ट स्पेंसर, रेडक्लिफ ब्राउन, ब्रोनिस्ला मैलिनोवस्की