राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित फरवरी 2026 में कनिष्ठ रसायनज्ञ परीक्षा का पेपर जिसमें सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न उतर –
(1) प्रतापगढ़
(2) कोटा
(3) बूँदी
(4) अलवर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (4)
1944 के नीम का थाना के मीणा सम्मेलन के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िये एवं सही विकल्प को चुनिये -
(A) जैन मुनि जिनविजय जी की अध्यक्षता में सम्मेलन हुआ था।
(B) "जयपुर राज्य मीणा सुधार समिति" के अध्यक्ष श्री बंशीधर शर्मा बनाये गये थे।
कूट
(1) केवल (B) सही है।
(2) (A) और (B) दोनों गलत हैं।
(3) केवल (A) सही है।
(4) (A) और (B) दोनों सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (1)
सीकर के पास रेवासा में अग्रदास जी ने निम्न में से किस सम्प्रदाय की 'गद्दी' स्थापित की थी?
(1) रामानंदी संप्रदाय
(2) निरंजनी संप्रदाय
(3) निम्बार्क संप्रदाय
(4) वल्लभ संप्रदाय
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (1)
निम्नलिखित कथनों को पढ़िये एवं सही विकल्प को चुनिये
(A) ईश्वर सिंह जी का एक चित्र साहिबराम ने बनाया था।
(B) जयपुर के लाल चितारा ने पशु-पक्षियों की लड़ाई के अनेक चित्र बनाये थे।
कूट –
(1) केवल (B) सही है।
(2) (A) और (B) दोनों सही हैं।
(3) केवल (A) सही है।
(4) (A) और (B) दोनों गलत हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (2)
मिर्जा राजा जयसिंह के संबंध में निम्नांकित कथनों का अध्ययन कीजिए व सही विकल्प चुनिए–
(A) मिर्ज़ा राजा जयसिंह ने अकबर, जहाँगीर व शाहजहाँ के शासन में मुगलों को सेवाएँ प्रदान की थी।
(B) मुगल सम्राट शाहजहाँ ने 'मिर्ज़ा राजा' की उपाधि प्रदान की थी।
(C) मिर्ज़ा राजा जयसिंह ने शिवाजी से पुरंदर की संधि करवाई थी।
(1) (A), (B) सही हैं
(2) (B), (C) सही हैं
(3) (A), (C) सही हैं
(4) (A), (B), (C) सही हैं
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (2)
मादल किस तरह का लोक वाद्ययंत्र है?
(1) घन वाद्य
(2) सुषिर वाद्य
(3) अवनद्ध वाद्य
(4) तत् वाद्य
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (3)
स्वामी गोपाल दास ने कहाँ 'सर्वहितकारिणी सभा' की स्थापना की थी?
(1) शाहपुरा
(2) सागवाड़ा
(3) पोखरण
(4) चूरू
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (4)
भानु भारती का नाट्य 'पशु गायत्री' निम्न में से किस लोकनाट्य से संबंधित है?
(1) रम्मत
(2) तुर्रा-कलंगी
(3) ख्याल
(4) गवरी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (4)
आहड़ संस्कृति के संबंध में निम्न में से कौनसा/से कथन सत्य है/हैं?
(A) आहड़ संस्कृति के उत्खनन का कार्य एच.डी. सांकलिया के निर्देशन में किया गया।
(B) आहड़ संस्कृति से ताँबे के उपकरण प्राप्त हुए हैं।
कूट
(1) (A) एवं (B) दोनों सत्य हैं।
(2) (A) एवं (B) दोनों असत्य हैं।
(3) केवल (A) सत्य है।
(4) केवल (B) सत्य है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (1)
लोक देवता पाबूजी के संबंध में निम्नांकित कथनों का अध्ययन कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए
(A) पाबूजी का मुख्य मंदिर 'कोलू' गांव में बना हुआ है।
(B) मेहा चारण के 'पाबूजी के छन्द' में उनकी शौर्य की गाथाएँ मिलती हैं।
(C) पाबूजी लक्ष्मण के अवतार माने जाते हैं।
कूट
(1) (A), (C) सही हैं।
(2) केवल (A) सही है।
(3) (A), (B) और (C) सही हैं।
(4) (B), (C) सही हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (3)
'संगीत मीमांसा' और 'रसिक प्रिया' ग्रंथों की रचना किस शासक के काल में हुई?
(1) मिर्ज़ा राजा जयसिंह
(2) कुम्भा
(3) मालदेव
(4) हम्मीर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (2)
1929 के पश्चात बिजौलिया किसान पंचायत ने बिजौलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व किसे सौंप दिया था?
(A) विजय सिंह पथिक
(B) जमनालाल बजाज
(C) हरिभाऊ उपाध्याय
कूट
(1) केवल (A)
(2) (A), (B) और (C)
(3) (A) और (C)
(4) (B) और (C)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (4)
'वीरमायण' ग्रंथ के बारे में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए
(A) 'वीरमायण' ग्रंथ बादर ढाढी ने लिखा था।
(B) इस ग्रंथ में जालौर के कान्हड़देव के पुत्र वीरमदेव के शौर्य का वर्णन है।
(1) (A) व (B) दोनों सही नहीं हैं।
(2) (A) व (B) दोनों सही हैं।
(3) केवल (B) सही है।
(4) केवल (A) सही है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (4)
1946 में मेवाड़ प्रजामंडल के किन दो सदस्यों को महाराणा की 'कार्यकारी परिषद' का सदस्य नियुक्त किया था?
(1) मोहन लाल सुखाड़िया - हीरा लाल कोठारी
(2) भवानी शंकर वैद्य - भूरेलाल बया
(3) माणिक्य लाल वर्मा - शोभालाल गुप्ता
(4) डॉ. मोहन सिंह मेहता - जनार्दन राय मेहता
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (1)
निम्नलिखित कथनों को पढ़िये एवं सही विकल्प को चुनिये
(A) रणथम्भौर दुर्ग में 'सुपारी महल', 'बादल महल' एवं 'बत्तीस खंभों की छतरी' अवस्थित है।
(B) गागरोण दुर्ग में औरंगज़ेब द्वारा निर्मित दरवाजा है।
(C) फूटी बुर्ज, पीपली बुर्ज, इमली बुर्ज एवं खिड़की बुर्ज आदि नाहरगढ़ के प्राचीर में स्थित हैं।
कूट
(1) (B) एवं (C)
(2) (A) एवं (B)
(3) (A), (B) एवं (C)
(4) केवल (A)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (2)
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए -
जिला - घनत्व
(A) जयपुर - 595
(B) बाँसवाड़ा - 389
(C) दौसा - 476
(D) भरतपुर - 503
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
(1) केवल एक
(2) सभी चार
(3) केवल दो
(4) केवल तीन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (4)
निम्नलिखित में से कौनसा कथन मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के सम्बन्ध में असंगत है?
(1) किसी सरकारी विभाग में कम से कम छः माह का कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करना।
(2) पुरुषों को 4000 ₹ मासिक बेरोजगारी भत्ता।
(3) दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर को 4500 ₹ मासिक बेरोजगारी भत्ता ।
(4) यह भत्ता दो साल तक या जब तक वे रोजगार सुरक्षित नहीं कर लेते प्रदान किया जाता है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (1)
हाल ही में प्रारम्भ हुई गोरबिया सौर परियोजना को विकसित करने वाली कम्पनी है -
(1) लुमिनस एनर्जी
(2) अडानी ग्रीन एनर्जी
(3) सुज़लोन एनर्जी
(4) ज़ेलेस्ट्रा इण्डिया
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (2)
निम्नलिखित में से कौनसा / से रीको द्वारा स्थापित एग्रो फूड पार्क है/हैं?
(A) कोटा
(B) जोधपुर
(C) श्रीगंगानगर
(D) अजमेर
कूट
(1) सभी चार
(2) केवल (A), (B), (C)
(3) केवल (A) तथा (C)
(4) केवल (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (2)
निम्नलिखित में से किस जिले में जुलाई का औसत अधिकतम तापमान सबसे कम अंकित किया गया है?
(1) जयपुर
(2) सीकर
(3) चित्तौड़गढ़
(4) अजमेर
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उतर-
निम्नलिखित में से किस कृषि जलवायु प्रदेश की मुख्य खरीफ फसल बाजरा नहीं है?
(1) I-B
(2) I-C
(3) II-B
(4) I-A
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (1) (नोट: प्रश्न में विकल्प के क्रम के अनुसार, यहाँ I-B सही उत्तर है जहाँ कपास व ग्वार मुख्य है)
राजस्थान में 'उत्खात स्थलाकृति' मुख्यतः मिलती है
(1) अरावली पर्वतीय प्रदेश
(2) पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश
(3) पूर्वी मैदानी प्रदेश
(4) दक्षिणी-पूर्वी पठार प्रदेश
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (3)
निम्नलिखित पर विचार कीजिए –
(A) सीकर (B) उदयपुर (C) अलवर (D) बारां
भारत की वन स्थिति रिपोर्ट-2023 के अनुसार, 2021 से 2023 के बीच उपर्युक्त में से कितने जिलों के वन आवरण प्रतिशत में ऋणात्मक परिवर्तन हुआ है?
(1) केवल एक
(2) केवल तीन
(3) केवल दो
(4) सभी चार
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उतर-
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए
(A) मेवाड़ शुगर मिल्स - भूपालसागर
(B) राजस्थान टेक्सटाइल्स - गुलाबपुरा
(C) स्टेट वुल मिल्स - अलवर
(D) श्री गोपाल इंडस्ट्रीज़ - कोटा
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
(1) केवल एक
(2) केवल दो
(3) सभी चार
(4) केवल तीन
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (2)
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये गये कूट से कीजिए -
सूची-I (खनिज) - सूची-II (खनन क्षेत्र)
(A) एस्बेस्टस - (i) जामसर
(B) अभ्रक - (ii) काचरवाड़ा
(C) जिप्सम - (iii) खेरवाड़ा
(D) रॉक फॉस्फेट - (iv) सल्लोपट
कूट
(1) (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(iii)
(2) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii)
(3) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i)
(4) (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(i), (D)-(iv)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (4) (नोट: रॉक फॉस्फेट सल्लोपट विकल्प के अनुसार)
2011 की जनगणना में निम्नलिखित में से किस जिले की कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत सबसे अधिक था?
(1) डूंगरपुर
(2) बाड़मेर
(3) प्रतापगढ़
(4) बाँसवाड़ा
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (1)
राजस्थान की निम्नलिखित खारे पानी की झीलों का पश्चिम से पूर्व की ओर सही अनुक्रम है -
(1) कावोद-डीडवाना-रेवासा
(2) रेवासा-कावोद-डीडवाना
(3) डीडवाना-कावोद-रेवासा
(4) डीडवाना-रेवासा-कावोद
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (1)
वन विभाग, राजस्थान के प्रशासनिक प्रतिवेदन 2024-2025 के अनुसार, राजस्थान में 2023 में अवर्गीकृत वनों का प्रतिशत क्षेत्रफल क्या था?
(1) 5.40%
(2) 7.36%
(3) 6.40%
(4) 16.40%
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (3)
राजस्थान की निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए-
(A) उजाड़
(B) सागी
(C) मोरेन
(D) सेई
उपरोक्त में से कौनसी नदी / नदियाँ अरब सागरीय अपवाह तंत्र का भाग है / हैं?
कूट -
(1) (A), (B) और (C)
(2) केवल (A)
(3) केवल (B) और (C)
(4) (B), (C) और (D)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (4)
मनसा माता संरक्षित क्षेत्र अवस्थित है -
(1) चूरू में
(2) सीकर में
(3) अलवर में
(4) झुन्झुनू में
(5) अनुत्तरित प्रश्न
उत्तर: (4)
दिसंबर 2025 में, भारतीय डाक द्वारा जेन-ज़ी थीम पर आधारित राजस्थान के पहले नवीनीकृत डाक घर का उद्घाटन किया है -
(1) एम्स, जोधपुर में
(2) आईआईएम उदयपुर में
(3) एमएनआईटी, जयपुर में
(4) आईआईटी जोधपुर में
(5) अनुत्तरित प्रश्न
दिसंबर 2025 में "राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2025" प्रदान किए गये। विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिकों (कॉलम-I) एवं उनके शोध क्षेत्रों (कॉलम-II) को सुमेलित कर सही विकल्प चुनिए -
कॉलम-I (वैज्ञानिक का नाम) - कॉलम-II (शोध क्षेत्र)
(A) अमित कुमार अग्रवाल - (i) गणित और कंप्यूटर विज्ञान
(B) अंकुर गर्ग - (ii) अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी
(C) श्वेता प्रेम अग्रवाल - (iii) भौतिकी
कूट -
(1) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(i)
(2) (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(i)
(3) (A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii)
(4) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii)
(5) अनुत्तरित प्रश्न
दिसंबर 2025 में, भारत ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए -
(1) ओमान के साथ
(2) अल्जीरिया के साथ
(3) न्यूजीलैंड के साथ
(4) नाइजीरिया के साथ
(5) अनुत्तरित प्रश्न
राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निःशुल्क जाँचों के लिए हब-एवं-स्पोक मॉडल लागू किया जा रहा है। इस संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए -
कथन (A): राज्य में 52 मदर लैब, 127 हब लैब एवं 1633 स्पोक चिन्हित किए गए हैं।
कथन (B): 18 दिसंबर, 2025 को राज्य में 10 मदर लैब एवं 257 स्पोक का शुभारंभ किया गया है।
(1) केवल कथन (A) सत्य है।
(2) केवल कथन (B) सत्य है।
(3) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
(4) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 के अनुसार, यदि किसी वृत्तचित्र का न्यूनतम 50% स्क्रीन समय राजस्थान की आउटडोर लोकेशन्स को दिया जाता है, तो उस वृत्तचित्र के लिए सब्सिडी की राशि होगी -
(1) राजस्थान में हुए कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन (COP) का 10% या 0.5 करोड़ रुपये, जो भी कम हो।
(2) राजस्थान में हुए कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन (COP) का 50% या 2.5 करोड़ रुपये, जो भी कम हो।
(3) राजस्थान में हुए कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन (COP) का 20% या 1.0 करोड़ रुपये, जो भी कम हो।
(4) राजस्थान में हुए कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन (COP) का 30% या 1.5 करोड़ रुपये, जो भी कम हो।
(5) अनुत्तरित प्रश्न
दिसंबर 2025 में, निम्नलिखित में से किस स्थान पर मारवाड़ महोत्सव का आयोजन किया गया?
(1) काकीनाडा, आंध्र प्रदेश
(2) सलेम, तमिलनाडु
(3) संबलपुर, ओडिशा
(4) बेंगलुरु, कर्नाटक
(5) अनुत्तरित प्रश्न
दिसंबर 2025 में, राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की थीम थी -
(1) नव पहल, सर्वांगीण विकास - प्यारा राजस्थान
(2) नव उत्थान, नवाचार - बढ़ता राजस्थान, सशक्त राजस्थान
(3) नव अनुसंधान, नई पहचान - सशक्त राजस्थान, सर्वश्रेष्ठ राजस्थान
(4) नव उत्थान, नई पहचान - हमारा राजस्थान, एक विकसित राजस्थान
(5) अनुत्तरित प्रश्न
हाल ही में राजस्थान के किस उद्योगपति को क्षेत्रीय प्रत्यक्ष कर सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है?
(1) के.एल. जैन
(2) अजय डाटा
(3) अशोक पाटनी
(4) अजय चौधरी
(5) अनुत्तरित प्रश्न
दिसंबर 2025 में, इसरो के एलवीएम3-एम6 यान के द्वारा ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह को प्रक्षेपित किया गया। यह उपग्रह किस देश का है?
(1) नाइजीरिया
(2) कनाडा
(3) अमेरिका
(4) फ्रांस
(5) अनुत्तरित प्रश्न
दिसंबर 2025 में, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद को दो प्रतिष्ठित पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 प्रदान किए गए। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें
कथन (A) : एक पुरस्कार 'हर घर संग्रहालय' पहल के लिए कॉर्पोरेट अभियान श्रेणी में सोशल मीडिया के सर्वोत्तम उपयोग में दिया गया।
कथन (B) : दूसरा पुरस्कार विशेष/प्रतिष्ठित प्रकाशन श्रेणी के अंतर्गत "अपशिष्ट से कला" प्रकाशन के लिए दिया गया।
(1) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
(2) केवल कथन (B) सत्य है।
(3) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
(4) केवल कथन (A) सत्य है।
(5) अनुत्तरित प्रश्न