राजस्थान विधानसभा प्रश्न उत्तर
राजस्थान विधानसभा प्रश्न उत्तर Question Answer
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विधान मंडल का प्रावधान है ?
उतर - अनुच्छेद 168
राजस्थान की पहली विधानसभा के अध्यक्ष कौन थे ?
उतर - नरोत्तम लाल जोशी
राजस्थान की पहली विधानसभा के उपाध्यक्ष कौन थे ?
उतर - लालसिंह शक्तावत
राजस्थान की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष कौन थी ?
उतर - सुमित्रा सिंह
राजस्थान विधानसभा में कुल कितनी समितियां है ?
उतर - 25 समितियों होती है जिनमे 4 समितियां स्थायी होती है।
राजस्थान में विधानसभा सदस्यों कि कुल कितनी संख्या है ?
उतर - विधानसभा सदस्यों की अधिकतम संख्या 500 तथा न्यूनतम संख्या 60 हो सकती है।
राजस्थान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित सीटें कितनी है ?
उतर - वर्तमान में राज्य के 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 34 क्षेत्र अनुसूचित जाति तथा 25 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित हैं।
राजस्थान में 25 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में से 4 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति तथा 3 क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित है।
लोकसभा की कुल 543 सीटें में से अनुसूचित जाति के लिए 84 और अनुसूचित जनजाति के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं।
किसी राज्य की मंत्री परिषद में विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या कितनी हो सकती है ?
उतर - 15% से अधिक नहीं होगी परंतु संख्या 12 से काम नहीं होगी।
राज्यपाल, राज्य विधानसभा को समय से पूर्व भंग कर सकता है, यह राज्यपाल का किस प्रकार का अधिकार है ?
उतर - विवेकाधिकार है, जिसे किसी भी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती है।
आपातकाल में संसद में विधि निर्माण द्वारा विधानमण्डल का कार्यकाल कितने समय के लिए बढ़ाया जा सकता है ?
उतर - एक वर्ष
आपातकाल के समाप्त होने के बाद इसका वृद्धित समय 6 माह तक रह सकता है।
सामान्य अवस्था में 5 वर्ष के पश्चात विधानसभा स्वतः भंग हो जाती है।
विधानसभा की गणपूर्ति की संख्या कुल सदस्यों की संख्या के कितनी होती है ?
उतर - 1/10 के बराबर
विधानसभा के अधिवेशनों कोन आहूत करता है तथा बैठकों का समय भी वही निश्चित करता है ?
उतर - राज्यपाल
संविधान के अनुच्छेद 174 के अनुसार राज्यपाल विधानमण्डल के प्रत्येक सदन को ऐसे समय तथा ऐसे स्थान पर जैसा वह उचित समझे, अधिवेशन के लिए आहूत करेगा।
किन्तु यह आवश्यक है कि गत सत्र के अन्तिम तथा आगामी सत्र की प्रथम बैठक के लिए नियत तिथि के बीच 6 माह से अधिक का अन्तर नहीं होना चाहिए।
विधान सभा सदन का सत्रावसान कोन सकता है ?
उतर - राज्यपाल
अनुच्छेद 175 के अनुसार राज्यपाल विधानमण्डल के किसी सदन को यदि वह चाहे तो दोनों सदनों को साथ-साथ सम्बोधित कर सकता है।
अनुच्छेद 176 के अनुसार प्रत्येक महानिर्वाचन के उपरान्त राज्य का विधानसभा के प्रथम सत्र पर तथा प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र पर राज्यपाल राज्य की विधानसभा को संयुक्त रूप से सम्बोधित करेगा।
विधानसभा सदस्यों की अधिकतम संख्या तथा न्यूनतम संख्या कितनी हो सकती है ?
उतर - अधिकतम संख्या 500 तथा न्यूनतम संख्या 60
अरुणाचल प्रदेश सिक्किम एवं गोवा में विधानसभा सदस्यों की संख्या 30 तथा मिजोरम एवं नागालैंड में क्रमशः 40 एवं 46 है।
राजस्थान विधानसभा में अब तक कितनी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया जा चुका है ?
उतर - 13
नोट- सरकार एक बार भी नहीं गिरी , मोहनलाल सुखाड़िया को सबसे अधिक 6 बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा
राजस्थान विधानसभा में अब तक कितनी बार विश्वास प्रस्ताव लाया लाया जा चुका है ?
उतर — 5 बार
व्याख्या -
1990 भैरों सिंह शेखावत
1990 भैरों सिंह शेखावत
1993 भैरों सिंह शेखावत
2009 अशोक गहलोत
2020 अशोक गहलोत
राजस्थान विधानसभा में अब तक कितनी बार विश्वास प्रस्ताव रखा गया ?
उतर - 6 बार
राजस्थान विधानसभा में सर्वाधिक बार प्रोटेम स्पीकर कोन बने थे ?
उतर - पूनमचंद विश्नोई
वर्तमान महिला विधायकों की संख्या कितनी है ?
उतर - 27
वर्तमान में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष कोन है ?
उतर - वासुदेव देवनानी
राजस्थान विधानसभा का मुख्य सचेतक कौन है ?
उतर - जालोर के भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग
विधानसभा में प्रत्याशी के लिए खर्च सीमा कितनी है ?
उतर - 40 लाख
लोकसभा में प्रत्याशी के लिए खर्च सीमा कितनी है ?
उतर - 90 लाख
निम्नांकित में से कौनसी, राजस्थान विधानसभा में कटौती प्रस्तावों की ग्राह्यता की शर्त नहीं है ?
(1) उसका संबंध केवल एक माँग से होगा।
(2) उसमें विशेषाधिकार का प्रश्न उठाया जाएगा।
(3) उसमें वर्तमान विधियों का संशोधन या निरसन करने के लिए सुझाव नहीं दिये जायेंगे।
(4) वह उस विषय का निर्देश नहीं करेगी जो मुख्यता राज्य सरकार का विषय नहीं हो
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत राज्य के विधानमण्डल के सत्र के आहुत करने, सत्रावसान करने और उसका विघटन करने का अधिकार किसको है ?
उतर - राज्यपाल
सदन को स्थगित करने का अधिकार किसके पास है ?
उतर - पीठासीन अधिकारी अर्थात् विधानसभाध्यक्ष को
विधानसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसको देता है ?
उतर - उपाध्यक्ष को
उपाध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसको देता है ?
उतर - अध्यक्ष को
विधानसभा की बैठकों की अध्यक्षता कोन करता है ?
उतर - विधानसभा अध्यक्ष
कोई विधेयक वित्त विधेयक है या नहीं इसका निर्णय कोन करता है ?
उतर - विधानसभा अध्यक्ष
राज्य विधानसभा अध्यक्ष ___होता है ?
चयनित
मनोनीत
निर्वाचित
नियुक्त
उतर -
राजस्थान विधानसभा के सदस्य निर्वाचन में भाग लेते है ?
1. राज्य सभा के सदस्यों के निर्वाचन में
2. राष्ट्रपति के चुनाव में
3. राज्य विधान परिषद के चुनाव में
उतर - उपर्युक्त तीनों
किस संविधान संशोधन द्वारा तय किया गया कि विधानसभा क्षेत्रों की संख्या में 2026 तक परिवर्तन नहीं किया जा सकता ?
उतर - 84 वां संविधान संशोधन 2001
किस परिसीमन में विधान सभा सदस्यों की संख्या 200 कर दी गई ?
उतर - 1977 में हुए परिसीमन में
किस विधान सभा की अवधि आपातकाल के कारण 5वर्ष से अधिक कर दी गई थी, यह एक मात्र विधान सभा थी जिसकी अवधि 5 वर्ष से अधिक थी ?
उतर - पांचवीं विधानसभा
राज्य के पहले मध्यावधि चुनाव कब आयोजित किए गए ?
उतर - 1980 में हुए जब छठी विधान सभा 5 वर्ष से पहले ही भंग कर दी गई।
विधानसभा द्वारा पारित साधारण विधेयक को विधान परिषद कितने महीने तक रोक सकती हैं या संशोधन हेतु वापस भेज सकती हैं।
उतर - 3 याह
व्याख्या - विधानसभा द्वारा पुनः विधेयक को विधान परिषद में भेजा जाता है इस बार विधान परिषद 1 माह तक अपने पास विधेयक को रख सकती है उसके बाद विधेयक स्वत पारीत माना जाता है। साधारण विधेयक को लेकर संयुक्त अधिवेशन का कोई प्रावधान नहीं है।
विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को विधान परिषद अधिकतम कितने समय तक रोक सकती है ?
उतर - 4 माह
विधानसभा द्वारा विधान परिषद को पुनः भेजे गए विधेयक को कितने दिन तक रोकने की शक्ति प्राप्त है ?
उतर – 30
किस प्रकार के विधेयक को राज्यपाल पुनर्विचार के लिए नहीं भेज सकता ?
उतर - धन विधेयक
विधानसभा द्वारा पारित वित्त विधेयक को विधान परिषद कितने दिन से अधिक नहीं रोक सकती ?
उतर - 14 दिन
धन विधेयक लाया जाता है ?
उतर - केवल विधानसभा में
व्याख्या - धन विधेयक केवल विधानसभा में लाया जाता है बाद में विधान परिषद में भेजा जाता है विधान परिषद इसे अधिकतम 14 दिन तक अपने पास रोक सकती हैं।
विधानसभा अध्यक्ष के कार्य एवं शक्तियां
सदन की गणपूर्ति या कोरम के अभाव में सदन को स्थगित करने का अधिकार।
इस बात का निर्णय करता है कि कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं।
वह स्वयं कार्यमंत्रणा समिति, नियम समिति और सामान्य प्रयोजन समिति का अध्यक्ष होता है।
सभी समितियों के अध्यक्ष की नियुक्ति करता है।
सामान्य स्थिति में मत नहीं देता लेकिन बराबरी की स्थिति में निर्णायक मत दे सकता है।
राजस्थान की पहली विधानसभा 1952-1957
प्रथम विधानसभा में प्राप्त हुई सीटों का वर्गीकरण -
कांग्रेस - 82
राम राज्य परिषद - 24
भारतीय जनसंघ - 8
कृषिकार लोक पार्टी - 7
हिंदू महासभा - 2
कृषक मजदूर प्रजा पार्टी - 1
निर्दलीय - 35
राजस्थान की पहली विधानसभा सीटों की संख्या 160 सदस्यी थी।
राजस्थान की पहली विधानसभा में कोई भी महिला विधायक नहीं थी।
राजस्थान की पहली विधानसभा में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या क्रमशः 16 और 5 थी।
राजस्थान विधानसभा इतिहास में सर्वाधिक बार उपचुनाव पहली विधानसभा में हुए जो 17 बार हुए थे।
राजस्थान की पहली विधानसभा में 7 सदस्यों को निर्विरोध चुने जाने के कारण 153 सीटों पर चुनाव हुए।
राजस्थान की पहली विधानसभा गठन 29 फरवरी 1952 को हुआ था।
राजस्थान की तीसरी विधानसभा 1962-1967
राजस्थान की तीसरी विधानसभा में द्वि-सदस्यी क्षेत्र समाप्त कर सभी क्षेत्र एक सदस्यी कर दिए गए।
तीसरी विधानसभा से पूर्व द्वि सदस्यी क्षेत्रों में चुनाव हुआ करते थे।
राजस्थान की चौथी विधानसभा 1967-1972
राजस्थान की चौथी विधानसभा सदस्यों की संख्या नये पुनर्सीमांकन के बाद 176 से बढ़कर 184 हो गई।
राजस्थान विधानसभा की समितियां और उनके वर्तमान अध्यक्ष
Comments
Post a Comment