राजस्थान लोकायुक्त

राजस्थान राज्य स्तर पर सर्वप्रथम लोकायुक्त की नियुक्ति की अनुशंसा किसने ने की ?

उतर - राजस्थान प्रशासनिक सुधार समिति 1963


राजस्थान लोकायुक्त और उपलोकायुक्त अधिनियम 1973 कब पारित किया गया था ?

उतर - 26 मार्च 1973 राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत


राजस्थान लोकायुक्त और उपलोकायुक्त अधिनियम, 1973 कब को लागू हुआ ?

उतर - 3 फरवरी, 1973 को


राजस्थान के पहले लोकायुक्त कोन थे ?

उतर - न्याय मूर्ति आई डी दुआ


सबसे कम कार्यकाल वाले लोकायुक्त कोन थे ?

उतर - वीएस दवे


सर्वाधिक कार्यकाल वाले लोकायुक्त कोन थे ?

उतर - एस.एस. कोठारी


राजस्थान के एकमात्र उपलोकायुक्त कोन थे ?

उतर -  के.पी.यू.मेनन


कितने पुराने मामले लोकायुक्त जांच के दायरे से बाहर है ?

उतर - 5 साल


लोकायुक्त का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है ?

उतर - 5/65 वर्ष 


राजस्थान के 13वें लोकायुक्त प्रताप कृष्णा लोहरा है। (वर्तमान)

लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम 2011 में संसद में लाया गया।

लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम 2013, 16 जनवरी, 2014 को लागू हुआ था।

राजस्थान में लोकायुक्त की नियुक्ति मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की सलाह के बाद राज्यपाल द्वारा की जाती है। 


लोकायुक्त संस्था सांविधिक, गैर संवैधानिक और परामर्शकारी है।

यह एक सलाहकारी संस्था है,इसकी सलाह बाध्यकारी नहीं है।

(जाँच कर सकता है, दण्ड नहीं दे सकता)।

लोकायुक्त को देय वेतन भत्ते पेंशन राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के समकक्ष होंगे।

लोकायुक्त संस्था में एक अध्यक्ष और अधिकतम 8 सदस्य होते हैं। 

लोकायुक्त का कार्यकाल – 

लोकायुक्त व्यवसाय में शामिल नहीं हो सकता है। न संसद या विधानसभा का सदस्य बन सकता है।

लोकायुक्त पुनः नियुक्ति के पात्र नहीं होते हैं।


राजस्थान राज्य में लोकायुक्त का क्षेत्राधिकार -

लोकायुक्त की जाँच के दायरे में निम्नलिखित आते है –

राज्य के समस्त मंत्री

लोकसेवक, सचिव, विभागाध्यक्ष

जिला प्रमुख, उपजिलाप्रमुख

प्रधान, उपप्रधान 

जिला परिषदों व पंचायत समितियों की स्थायी समितियों के अध्यक्ष

नगर निगम के महापौर, उपमहापौर

नगर पालिका, नगर परिषद, नगर विकास न्यासों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष

राजकीय कम्पनियों, स्थायी प्राधिकरण, राज्य निगम, मण्डल के अध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी


निम्नलिखित पदाधिकारी लोकायुक्त के दायरे में नहीं आते -

1. राज्यपाल

2. मुख्यमंत्री

3. राज्य का महालेखाकार

4. उच्च न्यायालय व जिला न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व अन्य न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी

5. राज्य चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव अधिकारी, प्रदोशिक चुनाव आयुक्त

6. राजस्थान लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्य

7. सेवानिवृत लोकसेवक

8. पंच, सरपंच व विधायक

9. विधानसभा के सचिवालय स्टाफ के अधिकारी व कर्मचारी


राजस्थान उपलोकायुक्त


श्री के.पी.यू.मेनन (आई.ए.एस. , पूर्व मुख्य सचिव ) 5-6-1973 से 25-06-1974 तक अपने पद पर रहे।

लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम 1973 राजस्थान में पारित किया गया था जो 3 फरवरी 1973 को लागू हुआ।


वर्तमान में राजस्थान के उपलोकायुक्त कोन है ?

उतर - वर्तमान मे राजस्थान मे कोई उपलोकायुक्त नही है।


अब तक राजस्थान मे कितने उपलोकायुक्त बने है ?

उतर - अब तक राजस्थान में एक ही उपलोकायुक्त श्री के.पी.यू.मेनन बने है।